AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 20 January 2014

स्टेडियम में हो रहे निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र करायें पूर्ण गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दिये निर्देश गौरीकुंज में होगा भारत पर्व का आयोजन

स्टेडियम में हो रहे निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र करायें पूर्ण

गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दिये निर्देश

गौरीकुंज में होगा भारत पर्व का आयोजन 


 

खंडवा (20 जनवरी, 2014) - प्रतिवर्ष 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को कलेक्टर नीरज दुबे ने की। उन्होंने समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियांें को स्टेडियम में हो रहे निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही नगर निगम आयुक्त को साफ-सफाई समेत अन्य संबंधित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के आदेश भी दिये।
        बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों द्वारा प्रदशिर्त की जाने वाली झाँकियों की उत्कृष्टता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख को दिये। साथ ही आदेश देते हुए कहा कि समस्त झाँकियों शासन की जनहितकारी, कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित हो। कलेक्टर श्री दुबे  ने अपर कलेक्टर को 26 जनवरी के मुख्य समारोह में प्रदर्शित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रदर्शन पूर्व समीक्षा के लिये तीन सदस्यीय समिति बनाने के आदेश भी दिये।
        विभाग प्रमुखों को बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले उनके विभाग से जुड़े हितग्राहियों जैसे प्रगतिशील किसानों, परिवार नियोजन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्साही नागरिकों को भी गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित करायें।
        साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी के दिन शाम को गौरीकुंज में जिला प्रशासन द्वारा भारत पर्व का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश एवं प्रदेश के ख्यातिनाम कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, सहायक कलेक्टर पंकज जैन समेत संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
टीप:- फोटो क्रमांक 2001142 एवं 2001143 मेल की गई हैं।
क्रमांक: 106/2014/106/वर्मा

No comments:

Post a Comment