AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 13 January 2014

कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये निविदा आमंत्रित

कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये निविदा आमंत्रित

खंडवा (13 जनवरी, 2014) - भू-प्रबंधन अधिकारी जिला खंडवा द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में निविदा आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया है कि इस जिले में पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक, भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख एवं लिपिक वर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पर 4 दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें एम.एस.आॅफीस एवं इन्टरनेट के साथ ही एम.एस.वर्ड, एम.एस.एक्सल, पाॅवर पाइन्ट, एम.एस.एक्सेस तथा आउटलुक को भी सम्मिलित किया जाना है। जिसके लिये प्रशिक्षण में प्रति अधिकारी एवं कर्मचारी के व्यय राशि की निविदा पत्र 3 दिवस में अनिवार्यतः प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक: 69/2014/69/वर्मा

No comments:

Post a Comment