AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 3 January 2016

बाल सुरक्षा माह का द्वितीय चरण 5 जनवरी से

बाल सुरक्षा माह का द्वितीय चरण 5 जनवरी से 

खण्डवा 3 जनवरी ,2016 - बाल सुरक्षा माह का द्वितीय चरण 5 जनवरी 2016 मंगलवार से 5 फरवरी 2016 तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. अवास्या ने बताया कि इस दौरान बच्चों को विटामिन ए की खुराक टीकाकरण के साथ ही मंगलवार एवं शुक्रवार को पिलाई जायेगी। जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामीन-ए की खुराक देकर बच्चों की रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि होती है, शरीर का संक्रमण और बीमारी से बचाव होता है, वृद्धि में विकास में सहायता करता है, त्वचा और आंखों को स्वस्थ रखता है, रतौन्धी से बचाव, एनिमिया नियंत्रण में सहायक, मजील्स एवं दस्त रोग से होने वाली मृत्यु रोकता है । 

सैलानियों को वीकेंड मनाने के लिए तैयार हो रहा हनुवंतिया टापू

सैलानियों को वीकेंड मनाने के लिए तैयार हो रहा हनुवंतिया टापू


खण्डवा 3 जनवरी ,2016 - वीकेंड पर अपने परिवार के संग उपयुक्त और नजदीकी स्थान की तलाश करने वाले पर्यटन के शौकीन लोगों को अब ज्यादा दूर जाने तथा इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी। सैलानियों को इंदिरा सागर बाँध स्थित हनुवंतिया टापू पर वीकेंड मनाने की सहूलियत मिलने जा रही है। राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया टापू को एक आकर्षक पर्यटन-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ पर्यटकों के रुकने के लिये 10 कॉटेज बनाये गये हैं। एक क्रूज तथा दो मोटर-बोट का इंतजाम किया गया है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन-स्थल पर सैलानियों के पहुँचने का सिलसिला भी शुरू हो  गया है।
पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया पर बोट-क्लब एवं रेस्टोरेंट तैयार करवाये गये हैं। पर्यटन सुविधाएँ विकसित करने के लिये निगम द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। टापू को हरा-भरा बनाने के लिये पौध-रोपण भी किया गया है। यहाँ वॉटर-स्पोर्ट कॉम्पलेक्स भी स्थापित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इंदिरा सागर बाँध स्थित हनुवंतिया टापू पर आगामी 12 से 21 फरवरी, 2016 तक जल-महोत्सव किया जायेगा। इसके लिये तकरीबन 120 से अधिक टेंट स्थापित कर इसे पर्यटन नगरनुमा बसाया जायेगा। इसी स्थान पर सैलानियों को श्वॉटर टूरिज्मश् की सौगात मिलेगी। साहसिक एवं रोमांचकारी पर्यटन का लुत्फ उठाने के शौकीन सैलानियों के लिये यह स्थान पसंदीदा जगह बन सकेगा। जल-महोत्सव के दौरान वॉटर-स्पोर्ट, पतंगबाजी, व्हालीबाल आदि स्पर्धा होगी। फूड एवं क्रॉफ्ट बाजार भी सजेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार प्रदेश में वॉटर-टूरिज्म को प्रोत्साहित करने एवं इसके लिये देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से श्जल-महोत्सवश् का व्यापक रूप से आयोजन किया जा रहा है। म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा इसके सुरुचिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से आयोजन के लिये जरूरी तैयारियाँ शुरू कर दी गयी हैं। सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त पर्यटन श्री हरिरंजन राव द्वारा स्वयं श्जल-महोत्सवश् की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।

‘‘जल महोत्सव‘‘ के आयोजन की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल

‘‘जल महोत्सव‘‘ के आयोजन की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें  - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल
12 से 21 फरवरी तक हनुवंतिया में आयोजित होगा जल महोत्सव



खण्डवा 3 जनवरी ,2016 - इंदिरा सागर बाँध स्थित हनुवंतिया टापू पर आगामी 12 से 21 फरवरी, 2016 तक जल-महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये तकरीबन 120 से अधिक टेंट स्थापित कर इसे पर्यटन नगरनुमा बसाया जायेगा। कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम की अतिरिक्त प्रबंध निर्देषक सुश्री तनवी सुन्दरियाल के साथ हनुमंतिया में ‘‘नर्मदा क्वीन‘‘ क्रूज में आयोजित बैठक में जल महोत्सव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुश्री सुन्दरियाल ने बताया कि जल महोत्सव के माध्यम से हनुमंतिया में सैलानियों को श्वॉटर टूरिज्मश् की सौगात मिलेगी। यहां पर आगामी 12 से 21 फरवरी तक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आयेाजित जल महोत्सव में  साहसिक एवं रोमांचकारी गतिविधियों के साथ साथ वॉटर-स्पोर्ट, पतंगबाजी, व्हालीबाल आदि स्पर्धा होगी। इस दौरान यहां फूड एवं क्रॉफ्ट बाजार भी सजेगा। उन्होंने बताया कि हनुमंतिया में जल महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के आगमन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। नर्मदा क्वीन क्रूज में आयोजित बैठक में वन संरक्षक श्री एस.एस.रावत, अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, एसडीएम सुश्री जानकी यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस.अवास्या, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री विजय सिंह पंवार सहित जिला प्रषासन एवं पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बैठक में हनुमंतिया के आसपास दो या तीन हेलीपेड तत्काल तैयार कराने के निर्देष एसडीएम, एसडीओपी एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर फायरब्रिगेड व अग्निषमन यंत्रों की व्यवस्था तथा हनुमंतिया आने वाले मार्ग पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराने के भी निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल तथा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिष्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल के आसपास सूचना केन्द्र स्थापित कर हनुमंतिया मंे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी पर्यटकों को उपलब्ध कराने के भी निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल के आसपास विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखवाये जाये तथा पर्य टकों की सुविधा के लिए जल महोत्सव के दौरान अस्थाई चिकित्सा सुविधा केन्द्र भी स्थापित किए जाये। उन्होंने कहा कि जल महोत्सव के दौरान लगाये जाने वाले षिल्प बाजार में स्थानीय कलाकारों व स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार कलाकृतियों व सामग्रियो की बिक्री की व्यवस्था भी की जाये। 
बैठक में  मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम की अतिरिक्त प्रबंध निर्देषक सुश्री सुन्दरियाल ने बताया कि राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया टापू को एक आकर्षक पर्यटन-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ पर्यटकों के रुकने के लिये 10 कॉटेज बनाये गये हैं। एक क्रूज के साथ साथ दो मोटर-बोट का इंतजाम भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पर्यटन-स्थल पर सैलानियों के पहुँचने का सिलसिला भी शुरू हो  गया है। पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया पर बोट-क्लब एवं रेस्टोरेंट तैयार करवाये गये हैं। पर्यटन सुविधाएँ विकसित करने के लिये मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपये व्यय किए गये हैं। टापू को हरा-भरा बनाने के लिये पौध-रोपण भी किया गया है। यहाँ वॉटर-स्पोर्ट कॉम्पलेक्स भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल महोत्सव के दौरान पर्यटकों को हनुमंतिया में आकर्षित होने के लिए बर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग, ट्रेजरहंट, जैसी गतिविधियां तो आयोजित की ही जायेगी, साथ ही हॉट एयर बेलून, पेरामोटर्स, पैरासेलिंग की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। पर्यटकों के रूकने के लिए सुविधायुक्त डीलक्स स्विस कॉटेज तथा लक्जरी स्विस कॉटेज भी तैयार किए जा रहे है। इसके साथ ही जल महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। जिनमें देष व प्रदेष के जानेमाने कलाकारों द्वारा यहां रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेगे। इसके साथ साथ स्थानीय कलाकारों को भी इन कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 

Saturday, 2 January 2016

अमानक बीज प्रतिबंधित

अमानक बीज प्रतिबंधित

खण्डवा 2 जनवरी ,2016 - कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति पंधाना द्वारा बेचे जा रहे एवं ताप्ती बीज उत्पादक एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित सांवलीखेड़ा तहसील खालवा तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित भगवानपुरा द्वारा बेचे जा रहे माधव बीज उत्पादक एवं कृषि आदान क्रय विक्रय सहकारी समिति मर्यादित षिवना के बीज का सेम्पल अमानक पाया गया।  उप संचालक कृषि श्री ओ पी चोरे ने इस बीज के जिले में क्रय, विक्रय व भण्डारण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल को पिछले साल मिले 15 करोड़ से ज्यादा हिट

डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल को पिछले साल मिले 15 करोड़ से ज्यादा हिट
पोर्टल पर खण्डवा जिले सहित प्रदेष के सभी जिलों के शासकीय समाचार है उपलब्ध 

खण्डवा 2 जनवरी ,2016 - जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ूूू. कचतउच.वतह को बीते साल 15 करोड़ 12 लाख 25 हजार 355 हिट मिले हैं। पोर्टल की लोकप्रियता और उपयोगी जानकारी की वजह से इसे प्रतिदिन औसतन 4 लाख 14 हजार 316 हिट मिले। जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल पर खण्डवा जिले के साथ साथ प्रदेष के सभी 51 जिलों के जिला जनसम्पर्क कार्यालयों द्वारा जारी किए जाने वाले समाचार व फोटो प्रतिदिन अपडेट किए जाते है। कोई भी व्यक्ति इंटरनेट की मदद से प्रदेष के किसी भी जिले का शासकीय समाचार व फोटो इस वेबसाईट पर कभी भी देख सकता है। इसके साथ ही शासकीय कार्यक्रमों के फोटो तथा कृतिदेव व चाणक्य फोन्ट में समाचार डाउनलोड करने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध है। 
पोर्टल को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी नागरिकों द्वारा भी देखा गया। पोर्टल को देखने वाले टॉप 10 देश में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से 3 लाख 88 हजार 437 विजिटर और 37 लाख 71 हजार 147 हिट्स मिले हैं। जापान से 6414 विजिटर और 50 हजार 800 हिट्स, ऑस्ट्रेलिया से 1619 विजिटर और एक लाख 94 हजार 907 हिट्स, जर्मनी से 1464 विजिटर और 8925 हिट्स, नीदरलेण्ड से 1294 विजिटर और 3452 हिट्स, यूनाइटेड किंगडम से 862 विजिटर और 2435 हिट्स, इटली से 551 विजिटर और 34 हजार 620 हिट्स, चाइना से 513 विजिटर और 9130 हिट्स, फ्रांस से 201 विजिटर और 4845 हिट्स तथा द यूरोपियन यूनियन से 160 विजिटर और 8640 हिट्स प्राप्त हुए हैं। 

‘‘ऑपरेषन स्माइल ‘‘ संबंधी बैठक सम्पन्न

‘‘ऑपरेषन स्माइल ‘‘ संबंधी बैठक सम्पन्न

खण्डवा 2 जनवरी ,2016 - भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देष अनुसार 1 से 31 जनवरी तक लापता बच्चों की खोज तथा उनके विमुक्तिकरण एवं  पुर्नवास के लिए स्माइल अभियान प्रारंभ किया गया है। आज इस अभियान के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार ने बैठक लेकर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, महिला सषक्तिकरण विभाग की जिला अधिकारी श्रीमती रीता नाथ सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक डॉं. सिकरवार ने सभी अधिकारियों से इस अभियान में विषेष रूचि लेकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर मिलने वाले लावारिस व बेसहारा बच्चों के पुनर्वास के लिए भी इस अभियान के तहत कार्य किया जाये। बैठक में जिले के अषासकीय, समाजसेवी संगठनों तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला सषक्तिकरण तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी के अलावा श्रम पंचायत व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए खण्डवा जिले के 3 युवाओं का हुआ चयन

राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए खण्डवा जिले के 3 युवाओं का हुआ चयन 

खण्डवा 2 जनवरी ,2016 - मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संभागीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इन्दौर में गत दिनों किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला ने बताया कि जिसमें खण्डवा जिले से श्री संजय भण्डावदिया का मूर्तिकला के लिए , श्री अंकुर व्यास का चित्रकला के लिए एवं श्री विकास राठौर ने मिमिक्री में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इस कारण से इनका राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिये चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन भोपाल में 5 एवं 6 जनवरी 2016 को किया जायेगा। 
     जिला खेल अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला ने बताया कि खण्डवा का प्रदर्शन संभाग स्तर पर इस प्रकार रहा श्री आदिति मण्डलोई का कत्थक में द्वितीय स्थान रहा, जबकि सुरभि तापडे का शास्त्रीय संगीत में द्वितीय स्थान एवं श्री शिवम पटेल का हारमोनियम में द्वितीय स्थान तथा मनमोहन नाटक समिति का एंकाकी नाटक में द्वितीय स्थान एवं प्रियंका दशोरे वक्तृत्वकला तृतीय तथा सामूहिक लोकगीत नर्मदानगर तृतीय स्थान पर रहे है। इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों को जिला खेल अधिकारी एवं शास्त्रीय संगीत महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने शुभकामनाऐं दी है। 

Friday, 1 January 2016

दिनांक 02 जनवरी 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें......
































‘‘वंदे मातरम्‘‘ गायन के साथ हुई नववर्ष की शुरूआत

‘‘वंदे मातरम्‘‘ गायन के साथ हुई नववर्ष की शुरूआत

खण्डवा 1 जनवरी ,2016 - प्रदेष सरकार के निर्देष अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर शासकीय कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गायन किया जाता है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट खण्डवा मंे शुक्रवार को प्रातः 10ः30 बजे वर्ष 2016 के जनवरी माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरूआत वंदे मातरम् गायन के साथ हुई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

खण्डवा 1 जनवरी ,2016 - स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस 12 जनवरी को “युवा दिवस” के अवसर पर सभी शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन एवं  स्वामी विवेकानंद जी पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी संस्थाओं में एक साथ, एक संकेत पर किया जावेगा। इस आयोजन में कक्षा 5 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रेडियो के सभी प्राइमरी चैनल एवं विविध भारती द्वारा की जायेगी ।

मुख्यमंत्री नारी रक्षा सम्मान के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

मुख्यमंत्री नारी रक्षा सम्मान के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

 खण्डवा 1 जनवरी ,2016 - अपराधिक या असामाजिक तत्वो के विरूद्ध साहस का प्रदर्शन कर अपने आपका या किसी अन्य का बचाव करने वाली महिला या महिलाओं का ऐसे तत्वों से बचाव करने वाले पुरूषों को मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार प्रदेश स्तर पर 1 लाख व जिला स्तर पर 50 हजार रूपये का दिया जाता है। इस पुरूस्कार के अंतर्गत प्रति वर्ष राज्य स्तर पर प्रदेश की किन्ही दो चयनित महिला और दो पुरूष को तथा जिला स्तर पर चयनित एक महिला व एक पुरूष को सम्मानित किया जाता है। इस पुरूस्कार के लिए पात्रता रखने वाले महिला, पुरूष अपने प्रस्ताव, किये गये साहसिक कार्य, उसके फोटो ग्राफ, पेपर कटिंग, कोई प्रमाण-पत्र या प्रशस्ति पत्र आदि के साथ प्रस्ताव के रूप में अपना आवेदन आगामी 5 जनवरी 2016 तक जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय  में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट ूूwww.mpwe.in  पर लॉग इन किया जा सकता है।

लापता बच्चों की खोज के लिए संचालित होगा ‘‘स्माइल अभियान‘‘

लापता बच्चों की खोज के लिए संचालित होगा ‘‘स्माइल अभियान‘‘

खण्डवा 1 जनवरी ,2016 - भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देष अनुसार जनवरी माह में लापता बच्चों की खोज तथा उनके विमुक्तिकरण एवं  पुर्नवास के लिए स्माइल अभियान संचालित किया जायेगा। कलेक्टर खण्डवा ने इस अभियान में जिले के अषासकीय , समाजसेवी संगठनों तथा श्रमिक संगठनों की मदद से लापता बच्चों की खोज के लिए प्रयास करने हेतु महिला सषक्तिकरण तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी के अलावा पुलिस अधीक्षक एवं जिला षिक्षा अधिकारी को निर्देष दिए है। 

जिला योजना समिति की बैठक 6 जनवरी को

जिला योजना समिति की बैठक 6 जनवरी को
प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन करेंगे बैठक की अध्यक्षता

खण्डवा 1 जनवरी ,2016 - प्रदेष के स्कूली षिक्षा विभाग के मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन आगामी 6 जनवरी को खण्डवा आयेंगे एवं यहां आयोजित जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मंे दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में गत बैठक के पालन प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण के साथ साथ कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पषुपालन, जल संसाधन विभाग, मध्य प्रदेष विद्युत वितरण कम्पनी, स्कूली षिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी सहित बैठक में उपस्थित रहने के निर्देष दिए गये है।