AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 12 August 2021

स्वसहायता समूह के सदस्यों से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया संवाद

 स्वसहायता समूह के सदस्यों से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया संवाद

खण्डवा 12 अगस्त, 2021 - आत्म निर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के चर्चा की। इसी क्रम में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा खण्डवा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वेबकास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी का उदबोधन सुना गया। संवाद कार्यक्रम में विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा के द्वारा 120 स्व-सहायता समूह को चक्रिय राशि 13,04,000 एवं 28 ग्राम संगठनो को सामुदायिक निवेश राशि 61,50,000 एवं 82 ग्राम संगठन को स्टार्टअप राशि 41 लाख रूपये का वितरण किया गया है। इसके साथ ही विधायक श्री वर्मा के द्वारा उपस्थित समूह सदस्यों को बताया गया है कि आत्म निर्भर नारीशक्ति बनने के लिये स्वसहायता समूह में जुडना अनिवार्य है। समूह के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं में समन्वय किया जा रहा है। कोविड-19 की तीसरी लहर की रोकथाम हेतु प्रत्येक समूह सदस्य का टीकाकरण करवाया जाना है, इसके लिये समूह की दीदीयों को आगे आना है। संवाद कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खण्डवा के द्वारा भी मार्गदर्शन दिया गया। जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सुश्री शकुंतला डिंडोरे के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया है।

No comments:

Post a Comment