खनिज विभाग द्वारा 10 प्रकरणों में 3,27,500 रूपये वसूल किए गए
खण्डवा 12 अगस्त, 2021 - खण्डवा जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन के 28 जुलाई तक कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 1,08,01,59,210 रूपये का अर्थदण्ड प्रस्तावित कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किये गये है। सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि इनमें से 10 प्रकरणों का निराकरण कर आरोपित अर्थदण्ड की राशि 3,27,500 रूपये वसूल की गई। उन्होंने बताया कि माह जुलाई 2021 तक राशि रूपये 6,92,96,485 का खनिज राजस्व प्राप्त किया गया एवं माह अगस्त 2021 में ई-खनिज पोर्टल के अनुसार 1 से 10 अगस्त तक राशि रूपये 14,47,460 का खनिज राजस्व प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2021 से 10 अगस्त 2021 तक कुल राशि 7,07,43,945 रूपये का लक्ष्य प्राप्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment