श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम दिवस मनाया गया
खण्डवा 12 जून, 2021 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष पूरे विश्व में 12 जून को बाल श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रम आयुक्त म.प्र. शासन इन्दौर के निर्देशानुसार इस वर्ष भी जिला श्रम कार्यालय एवं चाईल्ड लाईन के सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से बाल श्रम के विरूध्द प्रचार प्रसार संबंधी सामग्री शहर के विभिन्न स्थानों जैसे पेट्रोल पम्प , बस स्टेण्ड , बडाबम एवं अन्य स्थानों पर जनजागरण संबंधी सामग्री वितरित कर सोशल डिस्टेसिंग के साथ प्रचार प्रसार अभियान का आरम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री ए.एस. अलावा जिला श्रम पदाधिकारी, श्री नवीन कुमार गढेकर एवं सुश्री चंचल पवार श्रम निरीक्षक तथा कार्यालय के समस्त स्टाफ के साथ ही सुश्री सीमा भलराय समन्वयक, गिरधारी गवले, काउंसलर एवं प्रमोद, धमेन्द्र व अन्य चाईल्ड लाईन के सदस्य उपस्थित रहे। जिला श्रम अधिकारी श्री अलावा ने बताया कि यह अभियान 12 जून से एक सप्ताह तक बाल श्रम के विरुध्द विश्व दिवस को, बाल एवं किशोर श्रमिक ‘‘सुरक्षा सप्ताह‘‘ खण्डवा जिले में भी मनाया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment