जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम रहेमापुर में आयोजित किया शिविर
खण्डवा 12 जून, 2021 - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर म.प्र. से प्राप्त यथानिर्देशानुसार व जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री एल.डी. बौरासी के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री हरिओम अतलसिया की अध्यक्षता में व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई के समन्वय व सहभागिता से शनिवार को गा्रम रहेमापुर में गा्रम विवाद विहीन योजना, कोरोना मुक्त ग्राम, विश्व बालश्रम निषेध दिवस आदि के संबंध में शिविर/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में श्री राजू पाटिल, उपनिरीक्षक, थाना पदम नगर खण्डवा, पैरालीगल वालंटियर श्री गणेश कनाडे, उपसंरपंच श्री कड़वा पटेल, वरिष्ठ नागरिक श्री कालूराम ढाकसे, पंचायत सचिव श्री दशरथ चौहान, श्रीमति संजू आशा कार्यकर्ता, श्रीमति छाया पटेल आगनबाड़ी कार्यकता आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री हरिओम अतलसिया द्वारा कहा गया कि किसी भी गा्रम को आदर्श गा्रम बनाने के लिए गा्रम में रहने वाली सभी लोगों की सामूहिक भागीदारी एक अनिवार्य तत्व हैं। साथ ही उनके द्वारा बताया कि ग्राम विवाद विहीन से ऐसा ग्राम अभिप्रेत है जिसमें उस ग्राम में निवास कर रहे समस्त व्यक्तियों के मध्य कोई विवाद न हो और यदि हो तो उक्त विवाद का निराकरण आपसी सूझ बूझ व सामंजस्य व समझौते द्वारा न्यायालय में जाने से पूर्व ही कर लिया गया हों। साथ ही उनके द्वारा विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर बालश्रम की समस्या व समाधान के बारे में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई द्वारा कोरोना मुक्त ग्राम की योजना के संबंध में बताते हुए कहा कि ग्रामवासियों कों कोरोना माहमारी से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाना चाहिए, किसी प्रकार की कोई शंका या गलतफहमी नही रखना चाहिए। साथ ही उक्त कार्य में स्वंय सेवी विधिक सेवा दल के लोगों द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा सकती हैं। इस अवसर श्रीमति अनीता सिहं द्वारा भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम पश्चात् अतिथियों द्वारा शा.प्राथमिक शाला परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर श्री हरिओम अतलसिया व श्री चन्द्रेश मण्डलोई द्वारा उक्त कार्यक्रम के दौरान, नालसा की योजना, मनरेगा, पंच-ज, मध्यस्थता, आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत , कोरोना वायरस से बचाव हेतु वैक्शीनेशन, सोशल डिस्टेसिंग, मॉस्क आदि अन्य कानून व योजना के संबंध में जानकारी दी गयी। ग्राम रहेमापुर में कार्यक्रम पश्चात् श्री हरिओम अतलसिया व श्री चन्द्रेश मण्डलोई द्वारा किशोर नगर खण्डवा में कतिया समाज के श्री जी.पी. नागवंशी द्वारा संचालित सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र का निरीक्षण कर ए.डी.आर सेंटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम व मध्यस्थता मॉनिटिरिंग कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु उचित निर्देश दिये गये।

No comments:
Post a Comment