13 जून को कोरोना की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित होगी
खण्डवा 12 जून, 2021 - कोरोना की नियमित समीक्षा 13 जून को अपरान्ह 11 बजे से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसमें समस्त 52 जिलों के कोविड प्रभारी मंत्री, राज्य स्तरीय प्रभारी अधिकारी, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य जिलों के एनआईसी सेंटर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्मिलित रहेंगे। इस बैठक के तत्काल पश्चात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन होगा जिसमें उपर्युक्त सभी महानुभावों के अलावा विकासखंड स्तरीय, बार्ड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य भी जुड़ेंगे। तदनुसार सभी संबंधितों को बैठक में भाग लेने तथा संबोधन को देखने व सुनने के लिए ऑनलाइन जुड़ने का अनुरोध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस कार्यक्रम में निवास से सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन के कार्यक्रम को वेबकास्ट लिंक, फेसबुक लाइव, यू ट्यूब, ट्विटर पर देखा व सुना जा सकता है। जिनके एड्रेसhttps://webcast.gov.in/mp/cmevents , www.twitter.com/ChouhanShivraj, www.facebook.com/ChouhanShivraj , www.youtube.com/ChouhanShivraj, www.twitter.com/OfficeOfSSC , www.facebook.com/OfficeOfSSC है। इसके अलावा वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents पर भी संबोधन सुन सकते है।
No comments:
Post a Comment