वन मंत्री डॉ. शाह ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों से की चर्चा
खंडवा 12 जून, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शनिवार को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती मरीजों के हालचाल जाने और बोरखेड़ा के बाबूलाल से भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने 20,000 रूपये की आर्थिक सहायता खेती के काम में मदद के लिए दे दी गई है। इस दौरान मंत्री डॉ. शाह ने सिविल सर्जन को भर्ती मरीजों के उपचार के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने काली पट्टी बांधकर हड़ताल करने वाले स्टाफ नर्स से भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आप की हड़ताल 1 वर्ष के लिए स्थगित करो सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक होने पर आपकी वर्ष में समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर अतुल माने, आरएमओ डॉ. सतीश राठौर, एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment