AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 June 2021

रमेश को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद, बीज व दवाईयां उपलब्ध हुई

 सफलता की कहानी

रमेश को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद, बीज व दवाईयां उपलब्ध हुई

खण्डवा 11 जून, 2021 - पुनासा तहसील के ग्राम बोराडीमाल निवासी श्री रमेश नंदलाल यादव ने कालमुखी शाखा की सेवा सहकारी समिति मर्यादित बैंक से शून्य प्रतिशत ब्याज पर के.सी.सी. एवं खाद, बीज, दवाई ली है। उसे पशुपालन के लिए कार्यशील पूंजी के ऋण से कृषक को कृषि के अतिरिक्त आय की गतिविधियां संचालित किये जाने का लाभ प्राप्त हुआ है। इससे रमेश के सामाजिक एवं पारिवारिक स्तर पर विकास संभव हो सका है। रमेश प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित है।

No comments:

Post a Comment