AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 June 2021

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की मदद से सकीना बनी सफल उद्यमी

 सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की मदद से सकीना बनी सफल उद्यमी

खण्डवा 11 जून, 2021 - व्यापार की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि निवेष किस उत्पाद पर किया जाना है एवं किस उत्पाद का अनुभव है। इस विचार को आधार बनाकर खण्डवा जिले की श्रीमती सकीना खान ने अपने व्यापार का आरंभ वर्ष 2018-19 नान वोवन बैग निर्माण इकाई से की। सही उत्पादन की पहचान आपके निरंतर खोज एवं शोध पर निर्भर करती है। कई उत्पादों की खोज एवं अध्ययन के पश्चात अंततः श्रीमती सकीना खान ने नान वोवन बैग्स के निर्माण इकाई पर निवेष करने का निर्णय लिया। सामान्य परिवार से ताल्लूक रखने वाली सकीना एक गृहणी थी तथा निरंतर नए अवसर की तलाष कर रही थी। वर्ष 2017 में इनको नान वोवन बैग्स की उपयोगिता एवं इसकी बाजार में मांग की जानकारी उपलब्ध हुई। वोवन बैग हानि करक पॉलिथिन का विकल्प होने एवं प्रदूषण मुक्त होने के कारण बाजार में मांग को दृष्टिगत रखते हुए इस यूनिट ने आकर्षित किया।

सकीना ने बताया कि उसके निवास के नजदीक ही स्वयं की भूमि पर 40 लाख रूपए की लागत से इकाई की स्थापना की गई। इसका कच्चा माल भी आसानी उपलब्ध हो जाता है। कुषल एवं अकुषल श्रमिकों को सामान्य प्रषिक्षण देकर कार्य कराया जा सकता है। वोवन बैग की मांग स्थानीय स्तर, समीपवर्ती जिलों एवं राज्य के बाहर भी अच्छी है। चूॅकि अभी यूनिट छोटे पैमाने पर कार्यरत है भविष्य में मांग के अनुरूप विस्तार की पूरी संभावना है। यूनिट के लिए आवष्यक राषि की अनुपब्धता होने के कारण प्रारंभ में निराषा हुई किन्तु इसी बीच मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी प्राप्त होने पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खण्डवा से संपर्क किया गया। इस कार्यालय से उद्योग से संबंधित समस्त जानकारी एवं सहयोग सरलता से प्राप्त हो गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अपेक्षा से अधिक सहयोग से प्रोत्साहन प्राप्त होने पर उक्त योजना हेतु ऑनलाईन आवेदन किया गया। टास्क फोर्स समिति की अनुषंसा उपरांत आईडीबीआई बैंक खण्डवा को आवेदन पत्र भेजा गया जहाँ से 40 लाख का ऋण सहजता से बिना किसी कोलेटरल के सीजीटीएमएसई अन्तर्गत प्राप्त हुआ। प्राप्त ऋण पर शासन के नियमानुसार 15 प्रतिषत पूूँजी अनुदान भी समय पर प्राप्त हुआ। शासन की इस तरह की समस्त योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस योजना से मैं अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रही हूूॅ। सामान्य गृहणी से सफल उद्यमी बनना अन्य व्यक्तियों के लिए मिसाल है।

No comments:

Post a Comment