AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 June 2021

आयुष्मान कार्ड से लोकेंद्र को मिली निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा

 सफलता की कहानी

आयुष्मान कार्ड से लोकेंद्र को मिली निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा 

खण्डवा 11 जून, 2021 - लोकेंद्र सिंह पिता बाघ सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष ग्राम नवलपुरा जिला खरगोन का रहने वाले उनका स्वास्थ्य खराब होने पर खंडवा में डॉ. मलिकेन पटेल को दिखाया था। डॉ. मलिकेन पटेल ने उनको इन्दौर में दिखाने को कहां।  लोकेंद्र सिंह ने इंदौर के वीरेखा हॉस्पिटल में डॉ. सालगे को दिखाया। उनके द्वारा जांच उपरांत बताया गया कि आपकी किडनी खराब हो चुकी है आपको डायलिसिस कराना पड़ेगा। लोकेंद्र सिंह की आर्थिक स्थिति खराब थी उसके पश्चात भी वह हफ्ते में एक बार डायलिसिस करने के लिए इंदौर जाते थे, वहां पर उनका प्रतिमाह लगभग 20,000 रु. का खर्च होता था। उनके परिवार में पत्नि एवं दो बच्चे बेटा देवराज 8 वर्ष एवं बेटी खुशी 4 वर्ष की है परिवार के साथ साथ बीमारी का खर्च उठाना उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस बीच उन्हें पता चला कि जिला चिकित्सालय खंडवा में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है। लोकेंद्र सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत को दिखाया।  डॉ. जुगतावत ने कहा कि आप चिंता मत करो जिला चिकित्सालय खंडवा में यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। जिला अस्पताल में लोकेंद्र सिंह का आयुष्मान कार्ड बनाकर योजना के तहत् उनका इलाज निःशुल्क हो रहा है। पिछले 4 वर्षों से लोकेंद्र सिंह जिला चिकित्सालय में डायलिसिस करवाने के लिए आ रहे है। लोकेंद्र सिंह ने कहां कि मुझे यहां पर डायलिसिस के साथ ही अन्य आवश्यक दवाईयां, भोजन आदि सुविधा निःशुल्क मिल रही है। लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि डॉ. पंकज जैन एवं डॉ. रंजीत बडोले द्वारा समय पर जांच एवं उपचार के साथ-साथ मानसिक रूप से हांेसला बढाते है। आज मैं और मेरा परिवार खुशी से जीवन जी रहे हैं चिकित्सक एवं पूरे स्टॉफ को मेरा धन्यवाद। 

No comments:

Post a Comment