Tuesday, 13 April 2021

कोविड वार्ड में सफाई व्यवस्था के लिए एक दर्जन सफाई कर्मी तैनात

 कोविड वार्ड में सफाई व्यवस्था के लिए एक दर्जन सफाई कर्मी तैनात

खण्डवा 13 अप्रैल, 2021 - नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर में आवश्यक साफ सफाई व्यवस्था के लिए एक दर्जन सफाई कर्मी तैनात किए गए है। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर में सफाई व्यवस्था की देखरेख के लिए उपायुक्त श्री दिनेश मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री सखाराम भट्ट व वार्ड जमादार सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। 

No comments:

Post a Comment