टीकाकरण से रोकी जा सकती है कोरोना संक्रमण की रफ्तार
खण्डवा 13 अप्रैल, 2021 - जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने जिले के नागरिको से अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक अपना टीकाकरण अवष्य करायें। उन्होंने कहा कि कोविड का टीका एकदम सुरक्षित है एवं टीकाकरण से कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सकता है। डॉ. चौहान ने सभी धर्मगुरूओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करें।
No comments:
Post a Comment