Tuesday, 13 April 2021

25 अप्रैल तक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

 25 अप्रैल तक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

खण्डवा 13 अप्रैल, 2021 - नवरात्रि व गणगौर पर्व के दौरान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना रहती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने से कोरोना संक्रमण के प्रसार की संभावना रहेगी। इसे ध्यान में रखते हुए एसडीएम पुनासा श्री चंदर सिंह सोलंकी ने आदेश जारी कर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर आगामी 25 अप्रैल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। श्री सोलंकी ने बताया कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट के नियमानुसार प्रतिदिन आरती, भोग, श्रृंगार आदि के लिए मंदिर प्रबंधन के पुजारी पूजन अर्चन के लिए प्रवेश कर सकेंगे। मंदिर में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 

No comments:

Post a Comment