श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 25 मार्च तक जमा करें
खण्डवा 18 मार्च, 2021 - मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र एवं पुत्रियों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार ने श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रारंभ किए है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन श्रमोदय विद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाईन करने की अंतिम तिथि पूर्व में 12 मार्च 2021 थी, जिसे बढ़ाकर अब 25 मार्च कर दी गई है।
No comments:
Post a Comment