Thursday, 18 March 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के 535 हितग्राहियों का वर्चुअली गृह प्रवेश कराया

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के 535 हितग्राहियों का वर्चुअली गृह प्रवेश कराया 

खण्डवा 18 मार्च, 2021 - मिशन ग्रामोदय के तहत गुरूवार को धार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सवा लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात देकर गृह प्रवेश कराया, इनमें खण्डवा जिले के 535 हितग्राही शामिल है। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के जिन सवा लाख प्रधानमंत्री आवासों का गृह प्रवेश सम्पन्न हुआ, उन आवासों की लागत 1562 करोड़ रूपये है। मिशन ग्रामोदय के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया और राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि ‘‘सबको आवास 2022‘‘ का लक्ष्य हासिल करने के लिये मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लागू की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना में मध्यप्रदेश के लगभग 18 लाख 48 हजार ग्रामीण परिवारों को अपना घर मिल चुका है। यह सभी ऐसे परिवार थे, जिनके पास घर नहीं थे अथवा कच्चे जीर्ण-शीर्ण घरों में रहते थे। खण्डवा कलेक्ट्रेट की वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय तिवारी, जनपद पंचायत खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह घनघोरिया, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र कोसरिया तथा खण्डवा जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही भी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment