संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. सोढ़ी ने कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लिया
खण्डवा 18 जनवरी, 2021 - सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान का संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं इन्दौर संभाग इंदौर डॉ. जी.एल. सोढ़ी द्वारा छैगांव माखन, जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अनिल तंतवार मौजूद थे। 18 जनवरी को जिला अस्पताल बी ब्लॉक में टीकाकरण केन्द्र-1 में 38 व मेडिकल कॉलेज टीकाकरण केन्द्र-2 में 28 और छैगाव माखन में 64 हितग्राहियों को टीके लगाये गये।


No comments:
Post a Comment