AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 17 January 2021

मदिरा के अवैध निर्माण के विरूद्ध अबकारी विभाग की कार्यवाही जारी

 मदिरा के अवैध निर्माण के विरूद्ध अबकारी विभाग की कार्यवाही जारी

खण्डवा 17 जनवरी, 2021 -  अवैध मदिरा की बिक्री एवं निर्माण को रोकने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत रविवार को ओंकारेश्वर क्षेत्र में छापामार कार्यवाही कर 128 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं महुआ लहान जप्त किया गया है। इस कार्यवाही के दौरान 4 व्यक्तियों के खिलाफ 13 प्रकरण कायम किये गये है। जिला आबकारी अधिकारी श्री किरार ने बताया कि इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश सिंह तोमर, रमेश प्रसाद अहिरवार तथा आबकारी उप निरीक्षक दीपक रोकड़े, शेरसिंह मोरे, अंकित सोलंकी, सुश्री वंदना मोरी एवं सुश्री हेमलता मोवेल तथा उनके स्टॉफ के मुख्य आरक्षक व आरक्षक का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment