AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 January 2021

किसी पोल्ट्री में बर्डफ्लू का प्रमाण नहीं, अतः बंद नहीं होंगी माँस दुकानें

 किसी पोल्ट्री में बर्डफ्लू का प्रमाण नहीं, अतः बंद नहीं होंगी माँस दुकानें 

खण्डवा 7 जनवरी, 2021 - प्रदेश के पोल्ट्री फार्मों और बैकयार्ड कुक्कुट में किसी प्रकार से मुर्गियों में अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। इसलिये माँस की दुकानों पर बिक्री संबंधित कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। ये दुकानें पूर्ण सावधानी एवं सतर्कता के साथ यथावत खुली रहेंगी। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिये गये हैं कि कुक्कुट-पालकों और व्यावसाइयों के साथ बैठक कर बर्ड फ्लू से बचाव, पोल्ट्री फार्मों में साफ-सफाई और जन-सामान्य को कुक्कुट उत्पादों को अच्छी तरह से पकाकर उपयोग में लाने की जानकारी दें। पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा है कि कौओं में पाया जाने वाला वायरस एच5एन8 है, जबकि मुर्गियों में सामान्यतः वायरस एच5एन1 होता है। कुक्कुट-पालकों, व्यवसाइयों और लोगों को बर्ड फ्लू के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। सभी जिलों को भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार कार्यवाही, सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं।

अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री जे.एन. कंसोटिया ने सभी जिलों के उप संचालक पशु चिकित्सा को बर्ड फ्लू से बचाव और नियंत्रण के संबंध में बॉयो सिक्यूरिटी मापदण्ड का पालन सभी कुक्कुट प्रक्षेत्रों, कुक्कुट बाजारों आदि में सुनिश्चित करने निर्देश दिये। श्री कंसोटिया ने निर्देश दिये कि यदि कहीं कोई कौआ या पक्षी मृत पाया जाता है, तो तत्काल सैम्पल भारतीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला, भोपाल को भेजें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक केवल 3 जिलों केवल इंदौर, मंदसौर और आगर-मालवा में ही वायरस की पुष्टि हुई है। प्रदेश के सभी जिलों में बर्ड फ्लू कंट्रोल-रूम की स्थापना की गई है। भोपाल में राज्य-स्तरीय कंट्रोल-रूम का क्रमांक 0755-2767583 है। सूचना मिलते ही रेपिड रिस्पांस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। मुर्गियों, कौवों, प्रवासी पक्षियों आदि में असामान्य मृत्यु, बीमारी की सूचना मिलते ही तत्काल सैम्पल इकट्ठा कर उसका डिस्पोजल, डिसइन्फेक्शन और सेनेटाइजेशन आदि किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment