AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 13 January 2021

‘‘सर्टिफिकेट कोर्स फॉर पेस्टीसाइड डीलर्स‘‘ कार्यक्रम आयोजित होगा

 ‘‘सर्टिफिकेट कोर्स फॉर पेस्टीसाइड डीलर्स‘‘ कार्यक्रम आयोजित होगा

खण्डवा 13 जनवरी, 2021 - भारत सरकार द्वारा लायसेंसधारी पेस्टीसाइड डीलर्स के लिए ‘‘सर्टिफिकेट कोर्स फॉर पेस्टीसाइड डीलर्स‘‘ कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कोर्स की अवधि 12 सप्ताह है। परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी ने बताया कि यह स्ववित्तीय सर्टिफिकेट कोर्स जिले के परियोजना संचालक आत्मा द्वारा संचालित किया जायेंगा। इसमें केवल लायसेंसधारी पेस्टीसाइड डीलर्स ही सम्मिलित हो सकते है। इच्छुक पेस्टीसाइड डिलर्स जो ये डिप्लोमा कोर्स करना चाहते है, तो परियोजना संचालक ‘आत्मा‘ किसान कल्याण तथा कृषि विकास में सम्पर्क कर सकते है। एक बैंक के लिए आवेदन 40 प्राप्त होने के बाद ही कोर्स संचालित किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment