AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 January 2021

वन ग्रामों में हितग्राही सम्पर्क शिविर आयोजित होंगे

 वन ग्रामों में हितग्राही सम्पर्क शिविर आयोजित होंगे

खण्डवा 8 जनवरी, 2021 - शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ वनग्रामों तक पहुंचाने के उद्देश्य से वनग्रामों में हितग्राही सम्पर्क शिविर आयोजित किए जायेंगे। ये शिविर 15 जनवरी को खालवा विकासखण्ड के ग्राम गदडि़या, 29 जनवरी को ग्राम धामा, 5 फरवरी को ग्राम नागौतार, 12 फरवरी को पामाखेड़ी, 19 फरवरी को कमल्या नाका, 26 फरवरी को दिदम्दा, 5 मार्च को बोरखेड़ा, 12 मार्च को कोटवाडिया, 19 मार्च को चिकढालिया, 26 मार्च को किरगांव, 9 अप्रैल को आराखेडा, 16 अप्रैल को झिंझरी, 23 अप्रैल को भवरला, 30 अप्रैल को बागड़ा, 7 मई को विक्रमपुर, 21 मई को पुनासा विकासखण्ड के हन्त्या, 29 मई को हरवंशपुरा, 4 जून को पलासपुर, 11 जून को कोदवार, 18 जून को गोलखेड़ा में आयोजित होंगे। 

  कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन शिविरों से पूर्व इन गांवों का दौरा करें तथा यहां के ग्रामीणों की समस्याओं संबंधी आवेदन प्राप्त करें। उन्होंने खण्ड स्तरीय अधिकारियों को शिविर आयोजन से पूर्व स्थानीय ग्रामीणों को शिविर की सूचना देने के निर्देश भी दिए है। जारी आदेश अनुसार हितग्राही सम्पर्क शिविर के दिन विभिन्न जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी प्रातः 10ः30 बजे शिविर में पहुंचेंगे तथा अपने विभाग से संबंधित हितग्राहियों के आवेदनों का परीक्षण कर उनका निराकरण करेंगे। इस दौरान अधिकारी अपने अपने विभाग के उस गांव में स्थित ग्रामीण कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। शिविर के दिन दोपहर 2ः30 बजे से विभागवार समीक्षा की जायेगी। शिविर के नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम होंगे तथा सहायक नोडल अधिकारी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बनाया गया है। प्राप्त आवेदनों का पंजीयन करने के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जायेगी। 

No comments:

Post a Comment