AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 January 2021

‘‘कृषि मित्र‘‘ के चयन के लिए आवेदन करें किसान

 ‘‘कृषि मित्र‘‘ के चयन के लिए आवेदन करें किसान

खण्डवा 7 जनवरी, 2021 - भारत सरकार के निर्देश अनुसार ग्रामीण स्तर पर कृषक एवं प्रचार तंत्र के बीच जीवंत संबंध स्थापित करने की दृष्टि से 2 ग्रामों के बीच 1 कृषक मित्र नियुक्त किया जायेगा। कृषक मित्रों को 1 हजार रूपये प्रति माह के मान से मानदेय दिया जायेगा। परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी ने बताया कि कृषक मित्र का चयन 26 जनवरी 2021 की ग्राम सभा में चर्चा के आधार पर प्रस्तावित नामों में से किया जायेगा। कृषक मित्र के लिए आवेदक हाई स्कूल पास होना चाहिए, यदि इस योग्यता का कृषक उपलब्ध नही होता है तो 8वीं पास उन्नतशील कृषक का चयन किया जा सकता है। कृषक मित्र की मौखिक व लिखने की सम्प्रेक्षण क्षमता अच्छी होनी चाहिए। कृषक मित्र आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक होना चाहिए तथा वह किसी शासकीय लाभ के पद पर सेवाएं नहीं कर रहा हो।


No comments:

Post a Comment