कलेक्टर श्री द्विवेदी ने चारखेड़ा पहुंचकर फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाएं देखी
खण्डवा 14 जनवरी, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने गुरूवार को नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के साथ ग्राम चारखेड़ा का दौरा कर वहां स्थित वॉटर फिल्टर प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान बार बार पाइप लाइन फूटने की समस्या के संबंध में वस्तु स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि पाइप लाइन की सुरक्षा के इंतजाम किए जायें तथा जो व्यक्ति पाइप फोड़ने के लिए दोषी पाए जाये उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायें। उन्होंने खण्डवा और चारखेड़ा के बीच विभिन्न स्थानों पर पाइप लाइन से पेयजल प्रदाय व्यवस्था को देखा।


No comments:
Post a Comment