AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 January 2021

ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण नियुक्त

 ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण नियुक्त

खण्डवा 8 जनवरी, 2021 - आगामी दिनों में आयोजित होने वाले त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने फोटो युक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इस कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने जिले के सभी एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में तथा तहसीलदारों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। अपीलीय अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे को नियुक्त किया गया हैं 

जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत खण्डवा के लिए श्री संजीव पाण्डे एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व श्री प्रताप आगास्या तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत पंधाना के लिए श्रीमती ममता खेड़े एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व श्री नीतिन चौहान तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद पुनासा के लिए श्री चन्दर सिंह सोलंकी एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व श्रीमती सीमा कनेश मौर्य तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद हरसूद के लिए डॉ. परीक्षित झाडे एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सुश्री कविता सोलंकी तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। जनपद छैगांवमाखन हेतु श्री संजीव पाण्डे एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व विजय सेनानी नायब तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। जनपद किल्लौद हेतु डॉ. परीक्षित झाडे एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व श्री सहदेव मौरे नायब तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। जनपद खालवा हेतु डॉ. परीक्षित झाडे एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व श्री अतुलेश सिंह नायब तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

No comments:

Post a Comment