AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 13 January 2021

कोविड वैक्सीन वाहनों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल तैनात रहेगा

 कोविड वैक्सीन वाहनों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल तैनात रहेगा 

खण्डवा 13 जनवरी, 2021 - कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण 16 जनवरी से 20 जनवरी तक किया जायेगा । जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए कुल 38 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है तथा इन केन्द्रों के लिए कुल 44 टीम बनाई गई है। कोविड वैक्सीन 14 व 15 जनवरी को 2 वेन के माध्यम से जिले के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों को भेजी जायेंगी, ताकि 16 जनवरी से टीकाकरण प्रारंभ हो सके। कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे को बनाया गया है। जबकि समन्वय अधिकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार को बनाया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि कोविड वैक्सीन वाहनों के साथ सुरक्षा हेतु सशस्त्र बल भी तैनात करने के निर्देश दिए गए है।

No comments:

Post a Comment