AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 2 January 2021

4 कीटनाशक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

 4 कीटनाशक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

खण्डवा 2 जनवरी, 2021 - उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच का कार्य समय समय पर किया जाता है। इसी क्रम में दल द्वारा मेसर्स तिरोले कृषि सेवा केन्द्र आशापुर, मेसर्स आयशा कृषि सेवा केन्द्र खालवा, मेसर्स न्यू जम्भ कृषि सेवा केन्द्र झुम्मरखाली, मेसर्स आयशा कृषि सेवा केन्द्र मल्हारगढ़ की जांच की गई, तो जांच के दौरान कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा स्टॉक एवं भाव पत्रक नहीं लगाया गया तथा स्टॉक पंजी, बिल बुक भी नहीं पाई गई। इन सब अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए मेसर्स तिरोले कृषि सेवा केन्द्र आशापुर, मेसर्स आयशा कृषि सेवा केन्द्र खालवा, मेसर्स न्यू जम्भ कृषि सेवा केन्द्र झुम्मरखाली, मेसर्स आयशा कृषि सेवा केन्द्र मल्हारगढ़ का कीटनाशक लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

No comments:

Post a Comment