AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 29 January 2021

30 जनवरी को प्रदेश के 20 लाख किसानों के खाते में जमा होंगे 400 करोड़ रू.

 30 जनवरी को  प्रदेश के 20 लाख किसानों के खाते में जमा होंगे 400 करोड़ रू.

खण्डवा 29 जनवरी, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 30 जनवरी को सागर से 20 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से 400 करोड़ की किसान सम्मान-निधि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत द्वितीय किश्त की राशि किसानों के खातों में अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से योजना के लाभान्वित किसानों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिये मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वित्तीय वर्ष में 2 समान किश्तों में कुल राशि चार हजार का भुगतान किसानों को किया जायेगा। वित्तीय वर्ष के अंतर्गत दी जाने वाली दो समान किस्तों में से पहली किश्त का भुगतान एक अप्रैल से 31 अगस्त के बीच तथा दूसरी किश्त का भुगतान 1 सितंबर से 31 मार्च के मध्य किया जाता है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 70 प्रतिशत नागरिक, जिनकी आजीविका कृषि पर आधारित है, के हित में अनेक योजनाएँ बनाई हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पहली किश्त 25 से 26 सिंतबर 2020 को प्रदेश के 7 लाख 50 हजार किसानों को 150 करोड रूपये, 2 नवंबर 2020 को 5 लाख किसानों को 100 करोड़ तथा 3 नवंबर 2020 को 5 लाख किसानों को 100 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है। योजना की दूसरी किश्त हितग्राही किसानों को 30 जनवरी को दी जायेगी।

No comments:

Post a Comment