AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 19 January 2021

‘‘विंध्य हर्बल्स‘‘ के उत्पाद अब विक्रय हेतु ‘अमेजॉन‘ पर भी ऑनलाइन उपलब्ध

 ‘‘विंध्य हर्बल्स‘‘ के उत्पाद अब विक्रय हेतु ‘अमेजॉन‘ पर भी ऑनलाइन उपलब्ध

खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा है कि विंध्य हर्बल्स उत्पादों के ऑनलाइन विपणन प्रक्रिया अपनाये जाने से इन उत्पादों की पहुँच प्रदेश के सभी अंचलों के साथ अन्य प्रदेशों में होगी। वन मंत्री मंत्रालय भोपाल में विंध्य हर्बल्स उत्पादों के ऑनलाइन विक्रय का लोकार्पण कर रहे थे। वन मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन विपणन की प्रबल संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अमेजान ऑनलाइन विपणन मंच पर विंध्य हर्बल्स के 20 उत्पादों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जायेगा। इन 20 उत्पादों में च्यवनप्राश, शहद, इम्युनिटी बूस्टर किट, गिफ्ट पैक, अश्वगंधा चूर्ण, गिलोय चूर्ण, सफेद मूसली चूर्ण, पौष्टिक चूर्ण और पीड़ाहारी तेल शामिल है।

No comments:

Post a Comment