जिले के 38 टीकाकरण केन्द्रों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन
खण्डवा 12 जनवरी, 2021 - कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण 16 जनवरी से 20 जनवरी तक किया जायेगा । जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए कुल 38 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है तथा इन केन्द्रों के लिए कुल 44 टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 73 टीकाकरण सत्र लगाकर 6319 स्वास्थ्य कर्मियों का जिले में टीकाकरण सत्र स्थल विकासखंड किल्लौद में जिन अस्पतालों व स्कूल भवनों में टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है, उनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद, छैगांवमाखन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द छैगांवमाखन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचगोहन, धनगांव, हरसूद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द हरसूद, खालवा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खार, आषापुर, रोषनी व मिडिल स्कूल सेंधवाल शामिल है।
इसके अलावा विकासखंड पुनासा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द पुनासा, सिविल अस्पातल ओंकारेष्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहना, बीड़, व हायर सेकेण्डरी स्कूल मून्दी व सुलगांव, प्राथमिक शाला जामकोटा, पंधाना अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरूद, कोहदढ़, गुड़ी, दीवाल, घाटाखेड़ी, हायर सेकेण्डरी स्कूल चर्च पंधाना व उत्कृष्ट विद्यालय पंधाना, कन्या प्राथमिक शाला पिपलौद, कन्या प्राथमिक शाला सिंगोट, मिडिल स्कूल गांधवा, मीडिल स्कूल बोरगांव में विकासखंड खण्डवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर, सिहाड़ा, सहेजला, उपस्वास्थ्य केन्द्र कालमुखी, प्राथमिक शाला अमलपुरा वही खंडवा शहरी क्षेत्र में जिला अस्पातल बी लॉक, नर्सिंग ट्रेनिंग प्रषिक्षण केन्द्र, कमला नेहरू कन्या प्राथमिक शाला, सरस्वती षिषु मंदिर संजय नगर, मीडिल स्कूल रामनगर में भी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए है।
No comments:
Post a Comment