AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 12 January 2021

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को स्थानीय स्टेडियम में ध्वजारोहण होगा

 गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को स्थानीय स्टेडियम में ध्वजारोहण होगा
विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे


खण्डवा 12 जनवरी, 2021 - गणतंत्र दिवस आगामी 26 जनवरी को हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए कि इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुषरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े, एसडीएम श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में बताया कि सभी शासकीय कार्यालयो में प्रातः 7ः30 से 8 बजे के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न होगा तथा प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण होगा। स्थानीय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहरण किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक परेड आयोजित की जायेगी। कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष एनएसएस, एनसीसी, स्कॉउड गाइड तथा शौर्यदल की टुकड़ी परेड में शामिल नहीं होगी।  

       बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने सभी जिला अधिकारियों को कार्यक्रम में अपनी विभागीय गतिविधियों व उपलब्धियों से संबंधी झॉकियां तैयार कराकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रदर्षित करने के निर्देष दिए। तैयार की जाने वाली झांकियों की थीम व विवरण 20 जनवरी तक कलेक्ट्रेट में संबंधित विभाग को उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने निर्देष दिए कि स्थानीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में आने वाले विषिष्ट व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र देकर ससम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था तथा स्टेडियम की साजसज्जा का दायित्व नगर निगम आयुक्त को सौंपा गया। बैठक में तय किया गया कि परेड की फाईनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे गणतंत्र दिवस पर अपने विभागीय शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहरण व प्रकाष की व्यवस्था सुनिष्चित करें। अपर कलेक्टर श्रीमती कुशरे ने बैठक में कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, एम्बूलेंस व चिकित्सा व्यवस्था, मास्क व सेनेटाइजर की व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थल के बाहर चलित शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

No comments:

Post a Comment