AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 19 January 2021

सफाई संरक्षकों का वेतन हर माह की 1 तारीख को देने के निर्देश

 सफाई संरक्षकों का वेतन हर माह की 1 तारीख को देने के निर्देश

खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई संरक्षकों के वेतन का भुगतान प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि अगर 1 तारीख को अवकाश हो, तो अगले दिन सफाई संरक्षकों का वेतन भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाये। यह निर्देश नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त भोपाल द्वारा जारी किये गये हैं।

No comments:

Post a Comment