जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का पुर्नगठन किया गया
खण्डवा 16 दिसम्बर, 2020 - भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी आदेश अनुसार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का पुर्नगठन करने के आदेश जारी हुए है। समिति में अध्यक्ष के रूप में क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान रहेंगे। जबकि समिति में सह अध्यक्ष बैतुल सांसद श्री दुर्गादास उइके तथा सदस्य सचिव कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी रहेंगे। इसके अलावा समिति में सदस्य के रूप में वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, जनपद पंचायत खण्डवा अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला पटेल, जनपद पंचायत पुनासा अध्यक्ष श्रीमती गुन्जाबाई , जनपद पंचायत पंधाना अध्यक्ष श्रीमती कंचन तन्वे, जनपद पंचायत छैगांवमाखन अध्यक्ष श्रीमती मन्जुला जगताप रहेंगे। इसी तरह समिति में जनपद पंचायत हरसूद अध्यक्ष श्री तुलसीराम नागर, जनपद पंचायत बलड़ी अध्यक्ष श्री पंकज सिंह पटैल, जनपद पंचायत खालवा अध्यक्ष श्री अमित मिश्रीलाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, डॉ. श्री राम परिहार, श्री मुकेश तन्वे, श्री सूरजपाल सिंह, श्रीमती प्रेमलता पटेल, श्री फाजिल पटेल, अग्रणी जिला प्रबंधक लीड बैंक अधिकारी, अधीक्षक प्रधान डाकघर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
No comments:
Post a Comment