युवा मण्डल पुरूस्कार के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक आमंत्रित
खण्डवा 16 दिसम्बर, 2020 - नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा से संबंधता प्राप्त युवा एवं महिला मण्डलों को गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट जिला युवा मण्डल का पुरूस्कार दिया जाना हैं। इसी क्रम में ऐसे क्रियाषील युवा व महिला मण्डल जो पंजीयन फर्म्स एवं सोसायटी से पंजीकृत हो वे 31 दिसम्बर तक तक आवेदन कर सकते हैं। नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने बताया कि यह पुुरूस्कार मण्डल द्वारा वर्ष 2019-20 अर्थात 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक आयोजित कार्यक्रमों के आधार पर दिया जायेगा। जिला स्तर पर चयन पश्चात उन्हंे प्रशस्ति पत्र तथा राषि रूपये 25000 मात्र का पुरूस्कार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले में चयनित मण्डल को राज्य स्तरीय पुरूस्कार हेतु भेजा जायेगा। राज्य स्तर पर चयन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरूस्कार दिये जाने का प्रावधान हैं। पुरूस्कार चयन के लिये एक जिला स्तर पर चयन समिति का गठन कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी द्वारा किया जायेगा। नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने युवा एवं महिला मण्डल से अपील की है कि जिला स्तर पर इस पुरूस्कार योजना में भाग लेने के लिये आवेदन निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में आवेदन नेहरू युवा केन्द्र, खण्डवा में 31 दिसम्बर तक जमा करा सकते है। इसके बाद प्राप्त प्रस्तावों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में नेहरू युवा केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment