Wednesday, 16 December 2020

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 18 दिसम्बर को

 जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 18 दिसम्बर को

खण्डवा 16 दिसम्बर, 2020 - जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 18 दिसम्बर को आयोजित की जायेगी। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि यह बैठक सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा सुदूर सड़क योजना, जल जीवन मिशन एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

No comments:

Post a Comment