कन्ट्रोल रूम स्थापित
खण्डवा 2 नवम्बर, 2020 - मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खण्डवा में 3 नवम्बर से 10 नवम्बर तक के लिये दूरभाष क्रमांक 2248134 पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाकर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके सहायक कर्मचारी के रूप में सहायक ग्रेड-3 श्री पंकज अग्रवाल एवं श्री अनुराग असलकर की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक के लिए सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा पंधाना श्री शांतिलाल बर्डे को नोडल अधिकारी बनाया गया है, इनके सहायक कर्मचारी के रूप में सहायक ग्रेड-3 श्री अजीत तिग्गा एवं सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री शेख आसिफ खान की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक के लिए सहायक संचालक कार्यालय कृषि श्री लोकेन्द्र सिंह मण्डलोई को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके सहायक कर्मचारी के रूप में सहायक ग्रेड-3 श्री राम कुमार जाधम एवं श्री नितिन अवाया की ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment