AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 4 September 2020

मांधाता उप निर्वाचन के लिए बैंकों व डाकघर के अधिकारियों को निर्देश जारी

 मांधाता उप निर्वाचन के लिए बैंकों व डाकघर के अधिकारियों को निर्देश जारी

खण्डवा 4 सितम्बर, 2020 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने प्रवर अधीक्षक मुख्य डाकघर तथा जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देश जारी किए है कि विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान अभ्यार्थियों के नवीन खाते खोलने के संबंध में वे अपने अधीनस्थ शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करें। उन्होंने यह निर्देश भी दिए है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अभ्यार्थी या उसकी पत्नि या उसके आश्रितों के बैंक खातों में 1 लाख रूपये से अधिक राशि जमा करने अथवा आहरित करने की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को अत्यावश्यक रूप से दी जायें। इसके साथ ही यह निर्देश भी दिए गए है कि 10 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा होने या आहरित किए जाने की सूचना आयकर विभाग को देकर जिला निर्वाचन कार्यालय को भी अवगत करायें। 

No comments:

Post a Comment