AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 4 September 2020

कमिश्नर डॉ. शर्मा 5 सितम्बर को वीडियो कान्फ्रेंस में संभाग के कलेक्टर्स से करेंगे चर्चा

 कमिश्नर डॉ. शर्मा 5 सितम्बर को वीडियो कान्फ्रेंस में संभाग के कलेक्टर्स से करेंगे चर्चा

खण्डवा 4 सितम्बर, 2020 - संभागायुक्त इंदौर संभाग डॉ. पवन कुमार शर्मा 5 सितम्बर को प्रातः 11ः30 बजे से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान  कमिश्नर डॉ. शर्मा द्वारा कोरोना संबंधी जानकारी, कानून व्यवस्था एवं कालाबजारी तथा मिलावट के विरूद्ध अभियान, वन अधिकार पट्टों के संबंध में, पथ विक्रेता उत्थान योजना, किसान एवं दुग्ध उत्पादकों एवं मछली पालकों को क्रेडिट कार्ड एवं ऋण उपलब्धता, नवीन पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण स्वसहायता समूहों का सशक्तिकरण आत्म निर्भर भारत में ‘‘एक जिला एक पहचान‘‘, अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा तथा बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा, राहत जनहानि, पशुहानि, मालहानि, फसल क्षति की समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी विभागीय अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी. कक्ष में उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment