मांधाता उप निर्वाचन के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी नियुक्त
खण्डवा 4 सितम्बर, 2020 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले मांधाता विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी प्रावधानों का पालन कराने के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि पुनासा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. रामकृष्ण इंगला बीएमओ पुनासा को नोडल अधिकारी बनाया गया है एवं किल्लौद क्षेत्र के लिए बीएमओ किल्लौद श्री धर्मेन्द्र शर्मा को विधानसभा क्षेत्र स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी कोविड-19 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग व मध्यप्रदेश शासन समय समय पर जारी गाईड लाइन का पालन कराने का कार्य करेंगे।
No comments:
Post a Comment