AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 4 September 2020

मांधाता उप निर्वाचन के लिए विद्युत कम्पनी के नोडल अधिकारी नियुक्त

 मांधाता उप निर्वाचन के लिए विद्युत कम्पनी के नोडल अधिकारी नियुक्त

खण्डवा 4 सितम्बर, 2020 - आगामी दिनों में आयोजित होने वाले मांधाता विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने विद्युत वितरण कम्पनी संबंधी कार्यो के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश अनुसार श्री नितिन चौहान कार्यपालन यंत्री को खण्डवा में स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल पर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व सौंपा गया है। जबकि श्री हिमांशु चौहान कार्यपालन यंत्री को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पुनासा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों व निर्वाचन संबंधी कार्यालयों में विद्युत व्यवस्था की निर्बाध आपूर्ति का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा श्री आर.के. दाने कार्यपालन यंत्री को बलड़ी विकासखण्ड में मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विद्युत की निर्बाध आपूर्ति संबंधी दायित्व सौंपा गया है। 

No comments:

Post a Comment