विधानसभा उप निर्वाचन हेतु भोजन, चाय व नाश्ता के लिए दरें आमंत्रित
खण्डवा 3 सितम्बर, 2020 - आगामी विधानसभा उप निवार्चन के लिए प्रशिक्षण, नामांकन कार्यवाही, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति केन्द्र, मतदान केन्द्र, मतगणना एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यो में नियुक्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को समय समय पर लगने वाले भोजन, चाय व नाश्ता आदि की व्यवस्था हेतु दरें आमंत्रित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि आगामी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए भोजन, चाय व नाश्ता के लिए 22 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक दरे आमंत्रित की गई है। इच्छुक व्यक्ति निविदा के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खण्डवा के पक्ष में 10 हजार रू. का डिमाण्ड ड्राफ्ट या बैंक स्थायी जमा निधि के साथ सील्ड बंद लिफाफे के साथ निविदा जमा करा सकते है। प्राप्त निविदाएं उसी दिन अपरांह 5 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जायेगी। विस्तृत निविदा जिले की वेबसाइट www.khandwa.nic.in से डाउनलोड की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment