AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 3 September 2020

अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु आवेदन 31 अक्टूबर तक आमंत्रित

 अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु आवेदन 31 अक्टूबर तक आमंत्रित

खण्डवा 3 सितम्बर, 2020 - शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए प्री मैट्रिक,पोस्ट मैट्रिक तथा मेरिट कम मीन्स छात्रवृति योजनान्तर्गत आवेदन 31 अक्टूबर 2020 तक चाहे गये है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बताया कि प्री मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत कक्षा 1 से 10 तक नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिए, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत कक्षा 11 एवं 12 वी, आईटीआई, डिप्लोमा, बीएड, एफफिल, पीएचडी, स्नातक, तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को छोड़कर स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिए तथा मेरिट कम मीन्स छात्रवृति योजनान्तर्गत तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिए  छात्रवृति के आवेदन भारत सरकार की बेवसाईट www.scholarships.gov.in  या www.minorityaffairs.gov.in पर आवेदन कर सकते है। विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए भारत सरकार के National Scholarship Portal/ www.scholarships.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment