बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष शिविर लगेंगे
खण्डवा 3 सितम्बर, 2020 - पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यपालन यंत्री शहरी श्री नितिन चौहान ने बताया कि जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के बिल सुधार एवं भुगतान के लिए शिकायत निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इन शिविरों में आकर अपनी समस्या का निराकरण करवा सकते है। कार्यपालन यंत्री विद्युत श्री चौहान ने बताया कि 4 सितम्बर को यह शिविर स्कालरडेन स्कूल एवं सिविल लाइन उपकेन्द्र में शिकायत निवारण शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 5 सितम्बर को शिक्षक नगर एवं गणेश गौशाला, 7 सितम्बर को रानी दूध डेयरी नागचून रोड एवं मिट्टी परीक्षण जसवाड़ी रोड, 8 सितम्बर को किशोर नगर एवं पंधाना रोड उपकेन्द्र, 9 सितम्बर को बड़ाबम चौराहा एवं गणेश तलाई, 10 सितम्बर को पड़ावा एक्सेस बैंक के सामने एवं माता चौक, 11 सितम्बर को सिंघाड़ तलाई माता मंदिर एवं इंदिरा चौक पर, 12 सितम्बर को केवलराम पेट्रोल पम्प एवं सिविल लाइन उपकेन्द्र पर, 14 सितम्बर को आर्य समाज स्कूल रमा कॉलोनी एवं गणेश गौशाला पर एवं 15 सितम्बर को आनंद नगर ग्रेण्ड लॉज के पास एवं स्टेडियम के पास आयोजित किए जायेंगे।
No comments:
Post a Comment