AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 3 September 2020

7 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया

 7 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया 

खण्डवा 3 सितम्बर, 2020 - जिला अस्पताल खंडवा के कोविड केयर सेंटर से गुरूवार को 7 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें विश्वजीत सिंह निवासी ग्राम घाटाखेड़ी, नागेश भादोरिया निवासी छोटी नदी, विनय मण्डलोई निवासी सिद्धिपुरम, माधुरी राठौड़ निवासी बजरंग नगर मूंदी, कार्तिक निवासी रूस्तमपुर, अतुल जायसवाल निवासी देशगांव एवं अभिषेक महेश्वरी निवासी संतोष नगर इंदौर रोड खण्डवा शामिल है। संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों द्वारा चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और सफाई कर्मी और व्यवस्था की प्रशंसा की गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों को होम क्वारंेटाईन रहने की समझाईश दी। 

No comments:

Post a Comment