उर्वरक विक्रेता का लायसेंस निलंबित
खण्डवा 3 सितम्बर, 2020 - मे. एजेसटक टेक्नोलॉजिस प्राईवेट लिमिटेड दुकान नम्बर 2 कृषि उपज मण्डी के सामने खण्डवा द्वारा बेचा जा रहा एन.पी.के. 19ः19ः19 उर्वरक का सेम्पल लेकर इंदौर की प्रयोगशाला में उसका परीक्षण कराया गया। परीक्षण के दौरान यह उर्वरक अमानक स्तर का पाया गया। जिस पर उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने उर्वरक नियंत्रण आदेश में प्रदत्त अधिकारों के तहत मे. एजेसटक टेक्नोलॉजिस प्राईवेट लिमिटेड दुकान नम्बर 2 कृषि उपज मण्डी के सामने खण्डवा को जारी विक्रय अधिकार पत्र को निलंबित करने के आदेश जारी किए है।
No comments:
Post a Comment