विधानसभा उप निर्वाचन हेतु फ्लेक्स, बेनर व प्रिटिंग के लिए दरें आमंत्रित
खण्डवा 3 सितम्बर, 2020 - आगामी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए प्रयोग विभिन्न सामग्रियों के लिए दरें आमंत्रित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन के लिए फ्लेक्स, बेनर व प्रिटिंग कार्य के लिए 23 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक दरे आमंत्रित की गई है। इच्छुक व्यक्ति निविदा के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खण्डवा के पक्ष में 10 हजार रू. का डिमाण्ड ड्राफ्ट या बैंक स्थायी जमा निधि के साथ सील्ड बंद लिफाफे के साथ निविदा जमा करा सकते है। प्राप्त निविदाएं उसी दिन अपरांह 5 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जायेगी। विस्तृत निविदा की जानकारी जिले की वेबसाइट www.khandwa.nic.in से डाउनलोड की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment