8 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया
खण्डवा 2 सितम्बर, 2020 - जिला अस्पताल खंडवा के कोविड केयर सेंटर से 8 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें उर्मिला निवासी पंधाना, संतोष निवासी विद्युत नगर, रमेश निवासी रामेश्वर रोड चंपानगर, गणेश निवासी रामेश्वर चंपानगर, काजल निवासी सिंघाड़ तलाई, भरत निवासी पड़ावा, महेन्द्र निवासी अनमोल विहार तथा महेश मालवीय निवासी कावेरी विहार खण्डवा शामिल है। संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों द्वारा चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और सफाई कर्मी और व्यवस्था की प्रशंसा की गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों को होम क्वारंेटाईन रहने की समझाईश दी।
No comments:
Post a Comment