बुधवार को कोरोना जांच के लिए कुल 88 लोगों के सेम्पल लिए गए
खण्डवा 2 सितम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 88 लोगों के सेम्पल्स लिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना के कुल 838 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 19245 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 963 की पॉजिटिव तथा 17871 की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गत चौबीस घंटों में कोरोना पॉजिटिव एक अन्य मरीज की मृत्यु हुई है। इस तरह जिले में कोरोना से कुल 23 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment