AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 2 September 2020

समूह की महिलाएं जैविक खाद व कीटनाशक तैयार कर, हो रही हैं आत्मनिर्भर

 समूह की महिलाएं जैविक खाद व कीटनाशक तैयार कर, हो रही हैं आत्मनिर्भर



खण्डवा 2 सितम्बर, 2020 - खण्डवा विकासखंड के ग्राम पलकना में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब समूह में अपनी बचत के साथ साथ ही कृषि संबंधित प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर जैविक खाद और जैविक कीटनाशक बनाना सीख गई हैं। इन उत्पादों को किसानों को बेचकर समूह की महिलाएं अपनी आय बढ़ा रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। जनपद पंचायत खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेन्द्र घनघोरिया ने बताया कि स्वसहायता समूह की इन महिलाओं को कृषि विशेषज्ञों के माध्यम से जैविक कीटनाशक व जैविक खाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिलाया गया, जिसके बाद अब ये महिलाएं जैविक कीटनाशक व जैविक खाद तैयार करने में पारंगत हो गई है। श्री घनघोरिया ने बताया कि इस कार्य में ग्रामीण आजीविका मिशन गावं की नोडल अधिकारी सुश्री प्रियंका आर्य व श्री प्रदीप कनाड़े का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं  ब्रह्मास्त्र, अग्नि अस्त्र, नीमास्त्र, मटका दवाई, जैसे नामों से जैविक कीटनाशक एवं जैविक खाद बना रही है। इसके अलावा ये महिलाएं नाडेप, भू- नाडेप, टटिया नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट आदि भी तैयार कर रही है।

No comments:

Post a Comment