19 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया
खण्डवा 5 सितम्बर, 2020 - जिला अस्पताल खंडवा के कोविड केयर सेंटर से शनिवार को 4 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके शुक्रवार रात में 15 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें अवधेश निवासी पडावा खण्डवा, नरसिंह निवासी ढकोची, उर्मिला निवासी सुल्याखेडी, प्रकाष निवासी गोडाबर, शंकर निवासी पिपलोद, चिंताबाई निवासी पिपलोद, षकुंतला निवासी गोलखेडा, सेवंतीबाई निवासी टाकलीमोरी, रेखा निवासी पंजाब कालोनी खण्डवा, सरला निवासी सिंगाड तलाई, पंचषीला निवासी सिंगाड तलाई, गौरीषंकर निवासी रामनगर, नंदलाल निवासी जसवाडी रोड षिव रेसिडेसी खण्डवा, सोहनलाल निवासी कोटा खालवा, कुसुमबाई निवासी नादियाखेडी, विवके निवासी खालवा, समोतीबाई निवासी छाल्पी सिंगाजी, प्रेमलाल निवासी मल्हारगढ खण्डवा, चम्पाबाई निवासी संजय नगर खण्डवा, रन्धावा निवासी सिंघाड तलाई खण्डवा शामिल है। संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों द्वारा चिकित्सकों, स्टॉफ नर्सो के व्यवहार और सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों को नियमानुसार कुछ दिन के लिए होम क्वारंेटाईन रहने की समझाईश दी।

No comments:
Post a Comment